
*राजस्व निरीक्षक मौजा तोरवा कमल किशोर कौशिक हल्का पटवारी ग्राम तोरवा अनिल जयसवाल जमीन दलाल प्रफुल्ल झा के द्वारा पार्क (बाल उद्यान) एवं सड़क की जमीन हथियाने के उद्देश्य से अवैध सीमांकन की कार्यवाही कराने के संबंध मे कलेक्टर से की शिकायत।*
*(पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)*
बिलासपुर:-हेमू नगर कल्याण समिति ने आज बिलासपुर कलेक्टर को बाल उद्यान एव सड़क की जमीन को हथियाने को लेकर जमीन दलाल एवं राजस्व अधिकारियों कि शिकायत की।कालोनी वासियों ने कहा हम सभी हेमुनगर तोरवा जिला बिलासपुर में निवास करते हैं तथा हेमनगर कल्याण समिति का संचालन करते हैं तथा मोहल्ले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं माँ दुर्गा पूजा करवाते हैं। हेमुनगर में एक पार्क उपलब्ध है जिसका की उपयोग समस्त मोहल्लेवासी करते हैं। उक्त पार्क का निर्माण नगर पालिका निगम के द्वारा कराया गया है तथा नगर पालिका निगम के द्वारा उक्त पार्क के साथ मोहल्लेवाले के आवागमन हेतु पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है। साथ ही पार्क में मोहल्ले में पानी आपूर्ति हेतु पंप हाउस का निर्माण भी कराया गया है। उक्त पार्क की भूमि के संबंध में बृजमोहन दुआ नामक व्यक्ति के द्वारा हल्का पटवारी अनिल जयसवाल पार्क की जमीन का सीमांकन करने पहुंच गया, जब मोहल्ले वालों के द्वारा पूछा गया तो राजस्व निरीक्षक द्वारा बताया गया कि शोभानाथ की जमीन का सीमांकन किया जा रहा है, जबकि माके पर शोभानाथ की जमीन उपलब्ध ही नहीं है पूर्व में नगर पालिका निगम व राजस्व अधिकारियों के द्वारा कराये सीमांकन में यह स्पष्ट हो गया था कि शोभानाथ की मौके पर जमीन नहीं हैं, परंतु राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी व जमीन दलाल प्रफुल्ल झा मौके पर पहुंच कर बिना किसी उचित आधार के पार्क व सड़क की जमीन हड़पने के उद्देश्य से सीमांकन करा रहे हैं।
सीमांकन ज्ञापन को देखने से यह स्पष्ट होता है कि पार्क की जमीन को हड़पने के उद्देश्य से ज्ञापन जारी कराया गया है। मौके पर कृष्णा दुआ की कोई भूमि नहीं है, फिर भी उनका नाम. समीपस्थ भूमि स्वामी के रूप में लिखा गया है। मोहल्ले में पार्क की भूमि के अलावा अन्य कोई भी भूमि नहीं है, परंतु न्यायालीन प्रकरण के लम्बनकाल की जानकारी होने के बाद भी आमोद-प्रमोद के लिये आरक्षित भूमि और नगर पालिका निगम के पार्क की भूमि को हस्तगत करने के लिये प्रफुल्ल झा, राजस्व निरीक्षक कमल किशोर कौशिक एवं हल्का पटवारी अनिल जयसवाल के द्वारा एक अहितबद्ध व्यक्ति के साथ मिलकर नगर पालिका निगम द्वारा बनाये गये पार्क व कॉलोनी की भूमि को हड़पने के लिये सीमांकन की कार्यवाही की गई है जिसके संबंध में विधिवत जाँच कराते हुये दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आदेश जावे और सीमांकन की कार्यवाही को समाप्त किया जावे। तदनुसार निवेदित है।
