Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 31 जुलाई को।

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला महिला मोर्चा की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 31 जुलाई शनिवार को दोपहर 1 बजे से जिला भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आहुत की गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, जिला महामंत्री द्वय वंदना जेण्ड्रे एवं गायत्री साहू ने बताया कि मोर्चा के प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक में अतिथि के रूप में मार्गदर्शन हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे साथ ही महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विभा राव, महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, जिला प्रभारी महिला मोर्चा शैलेन्द्री परघनिया, सहप्रभारी मीना वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्नेहलता शर्मा, विभा गौरहा एवं संध्या सिंह, मोर्चा जिला प्रभारी रूक्मणी कौशिक, सुधा गुप्ता सहित मोर्चा के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष आदि विशेष रूप से बैठक में शामिल होंगे। श्रीमती जयश्री चौकसे ने महिला मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडल अध्यक्ष को बैठक में उपस्थित होने का आव्हान किया है।

श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक …………………………………………….
दिनांक :- 30.07.2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *