छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद बिलासपुर इकाई द्वारा बांग्लादेश में हिन्दू पर हो रहे हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ।

छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद बिलासपुर इकाई द्वारा बांग्लादेश में हिन्दू पर हो रहे हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट गेट में ही रोका गया,गेट पर ही धरने में बैठे।

बिलासपुर -: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर जिहादियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है। हिन्दु धर्मस्थलो, पूजा पंडालो को तहस नहस करने के पश्चात हिन्दू परिवारों पर लगातार आक्रमण हो रहे है। अकेले दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं घट चुकी है। बांग्लादेश में हिन्दुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पण्डाल और इस्कॉन मंदिर को आग केहवाले कर दिया गया, देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ दी, हिन्दुओं को मारा-पीटा गया, माताओं-बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है, इतना सब होने के पश्चात भी बांग्लादेश की सरकार आँख बंद करके बैठी है। इस विभत्स कांडो को देखकर हिन्दुओ का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विश्व हिन्दु परिषद बांग्लादेश सरकार से मांग करती है कि हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमणो तथा अत्याचारों को रोकने हेत कड़े कदम उठाये तथा भारत सरकार से निवेदन करती है कि वह बांग्लादेश से इन घटनाओं को रोकने हेतु दबाव बनाये।

जिससे वहां (1) पीड़ित अल्पसंख्यक हिन्दुओ को न्याय व सुरक्षा मिले। (2) जानमाल के नुकसान हेतु उचित मुआवजा मिले।(3) आक्रमण कारियों को चुन-चुन कर गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाये।(4) इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर पूर्ण विराम हेतु समुचित कदम उठाये (5) वहां शेष बचे हिन्दुओं के मानवाधिकारों की रक्षा व जीवन जीने के अधिकार मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *