छत्तीसगढ़बिलासपुर

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आंवला नवमी पूजा का आयोजन सम्पन्न हुआ।


बिलासपुर:-समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन लोखंडी मे भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती,आंवला नवमी पर आंवला पूजा , भजन एवं वन भोज का आयोजन किया गया
मंच के प्रदेश संगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मंच द्वारा प्रति वर्ष आंवला नवमी पर विशेष आयोजन लोखंडी आशीर्वाद भवन मे किया जाता है ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम जी, आदिशंकराचार्य जी एवं गोस्वामी तुलसीदास जी की महाआरती सभी ने भक्ति पूर्ण वातावरण मे की समाज की महिलाओं ने श्रद्धा पूर्वक आंवला पूजन किया। बीनू तिवारी भजन मंडल द्वारा संगीतमय भजन की प्रस्तुति दी गयी जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सराहा अंत मे वन भोज का सभी ने आनंद लिया
इस अवसर पर मंच के संरक्षक गोपाल तिवारी,प्रदेशाध्यक्ष बी के पान्डेय, उपाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, बसंत बाजपेयी, संतोष मिश्रा, सचिव राजेश पान्डेय, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कांत दीक्षित, महेश तिवारी, करूणा शंकर अवस्थी , अधिवक्ता श्री गोविन्द तिवारी मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक प्रभारी रामशंकर शुक्ल देवेंद्र बाजपेयी,अभिनव अवस्थी, सुरेन्द्र तिवारी अतुल शुक्ल,दिनेश बाजपेयी, सुरेश तिवारी, योगैश मिश्रा,संजय मिश्र, इं आलोक त्रिवेदी इं विशेषता त्रिवेदी युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमित तिवारी, उपाध्यक्ष शास्वत तिवारी, दिशा अवस्थी, शैल अवस्थी, गोमती दीक्षित, नमिता बाजपेयी, परितोष बाजपेयी, रंजना तिवारी, भावना मिश्रा, प्रभा बाजपेयी, श्रद्धा मिश्रा, नीता दीक्षित, रत्ना तिवारी, प्रेमा पान्डेय, अंजू शुक्ला, एडवोकेट कामना तिवारी, रविशंकर तिवारी, प्रेम मिश्रा, अपर्णा तिवारी, बीना शुक्ला, अनुष्का शुक्ल,संगीता शुक्ला, बीनू तिवारी मलय तिवारी, अनय मिश्रा,कमल कांत तिवारी, अचल बाजपेयी, चन्द्र भूषण दीक्षित शशिकांत मिश्रा, विजय दीक्षित सिद्धांत दुबे विनोद तिवारी, सहित बड़ी संख्या मे सदस्य गण शामिल रहे
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र तिवारी एवं शास्वत तिवारी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *