
लिंगियाडीह अटलबाजार से लगी सरकारी सम्पत्ति पर खड़ा हो रहा काम्प्लेक्स?
लोयला स्कूल रोड में शासकीय जमीन में खड़ा हो रहा प्रायवेट काम्प्लेक्स?
नगरनिगम जोन कमिश्नर ,इंजीनियर को सब है जानकारी फिर काम्प्लेक्स खड़े होने का कर रहे है इंतजार?
(वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर-: लिंगियाडीह अटल बाजार से लगी सरकारी भूमि पर अवैध रूप से एक काम्प्लेक्स खड़ा हो रहा है जो नगर निगम के जोन कमिश्नर को दिखाई नही दे रहा है उन्हें जानकारी तो है लेकिन उन्हें शिकायतकर्ता का इंतजार है आखिर शासकीय भूमि बचाने का काम जनता का ही है सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों का नही ?
ग्राम पंचायत लिंगियाडीह अब नगर निगम में शामिल हो गया,जिम्मेदारी नगर निगम की बन जाती है कि उनकी सीमा के अंतर्गत कोई भी सरकारी जमीन में अवैध कब्जा न करे और न ही दबा न सके लेकिन यहां तो पूरा का पूरा काम्प्लेक्स खड़ा हो गया और जोन कमिश्नर ने कोई कार्यवाही नही की ये सब संदेह के दायरे में आता है? जबकि जोन कमिश्नर को कुछ लोगो ने मौखिक जानकारी दी थी कि शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण हो रहा है और उन्होंने स्थल का निरीक्षण भी किया लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि काम्प्लेक्स के काम की स्पीड दुगनी हो गई रात दिन काम चलने लगा और आज 80 प्रतिशत कॉम्लेक्स खड़ा हो गया और जोन कमिश्नर ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की ऐसा लगता है जैसे उन्ही की सहमति से कार्य हो रहा है ?
अटल बाजार लिंगियाडीह जब ग्राम पंचायत था तब उस समय के सरपंच ने इसे बनाया था जिसे ठेले,कुमचे लगाने वालों को दुकान दिया जाना था लेकिन उस समय के सरपंच ने किसे दिया ये सब जानते हैयदि जानकारी नही है तो हम आगे के अंक में बताएंगे,आखिर अटल बाजार के नाम पर उस समय के सरपंच ने क्या क्या खेल खेला और शासन की जमीन का कैसे बंदरबाट हुआ ?

