छत्तीसगढ़बिलासपुर

कोयला कारोबारी का भाई प्रफुल्ल झा को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

प्रफुल्ल झा इसके पहले भी नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों से लड़ाई झगड़ा भी कर चुका है।

चेक बाउंस मामले में झा हुआ गिरफ्तार..!
DSP के रिश्तेदार वकील से की थीधोखाधड़ी.. स्थाई वारंट के बाद सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई..!

बिलासपुर:- प्रफुल्ल झा को आज दोपहर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया 3 लाख के चेक बाउंस के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने प्रफुल्ल झा को गिरफ्तार कर लिया है.. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रफुल्ल झा ने बिलासपुर में पदस्थ डीएसपी के भतीजे चंद्रप्रकाश लहरें से 5 साल पूर्व 5 लाख र काम के एवज में उधार लिए थे और 1 महीने में पैसा वापस कर देने के बदले 13 लाख का और 12 लाख का चेक भी दिया था लेकिन बार-बार वकील द्वारा अपना पैसा वापस मांगने के बाद भी प्रफुल्ल जिसके बाद चेक बाउंस का मामला कोर्ट पहुंचा.. जिसके बाद कोर्ट ने प्रफुल्ल झा के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया स्थाई वारंट के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है पेश करने की तैयारी में जुट गई है।

प्रफुल्ल झा की पहले भी काफी शिकायते आती रही है विगत दिनों नगर निगम की जमीन में कब्जा को लेकर नगर निगम अमला जब कब्जा हटाने गया तो प्रफुल्ल झा ने अधिकारियों एवम कर्मचारियों से हाथापाई की थी जिसका वीडियो खूब वायरल भी हुआ था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *