छत्तीसगढ़बिलासपुर

आधारशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी-: अजय श्रीवास्तव (चेयरमैन)

आधारशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी

बिलासपुर-: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आधारशिला विद्या मंदिर धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व
बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है.ये दिन काफी हर्षों-उल्लास के साथ मनाया जाता है।
विद्यालय के चेयर मैन डॉ. अजय श्रीवास्तव , शैक्षणिक निदेशक एसके जना स्वामी , प्राचार्या जी.आर मधुलिका एवं समस्त शिक्षक गण के द्वारा ज्ञान और ज्ञान की देवी की कृपा पाने के लिए सरस्वती पूजन के साथ उत्सव का आरंभ हुआ. श्लोकों के दिव्य गायन के बाद, सरस्वती वंदना और भजन सभी ने धार्मिक उत्साह का साथ में आनंद लिया। देवी सरस्वती को वसंत के फूल अर्पित किए गए और भोग प्रसाद ग्रहण किया
इस वर्ष आधारशिला विद्या मंदिर स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण कर रहा है
डॉ अजय श्रीवास्तव ने सभी शिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि जब हमारे विद्यालय की स्थापना की थी तो हमारे पास छात्र और शिक्षक कुछ ही थे किंतु समय के साथ शिक्षक और छात्र विद्यालय से जुड़ते चलते गए और आज हम अपने 10 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं
शैक्षणिक निर्देशक एस के जना स्वामी ने कहानी के माध्यम से शिक्षकों का उत्साह वर्धन किया और उनकी टीम वर्क की सराहना की
प्राचार्या जी. आर मधुलिका ने शिक्षकों को विद्यालय की नींव बताया और कहा कि किसी भी विद्यालय की कल्पना शिक्षकों के बिना नहीं की जा सकती । उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल अध्यापन में ही नहीं विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में अपना विशेष योगदान रखते हैं
इसी शुभ अवसर में कक्षा आठवीं की होनहार छात्रा शिविका शुक्ला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इंस्पायर अवार्ड के तहत छात्रा का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है
इस अवसर पर विद्यालय के द्वारा अपने यहां निरंतर कार्य के 5 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक गणों व कर्मचारियों का सम्मान स्मृति चिन्ह और नगद राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *