छत्तीसगढ़सारंगढ

कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरीदा में घर घुस कर छेड़छाड़ कर पूरे परिवार में मारपीट

बड़ी खबर से हिला जिला महिला से छेड़छाड़ कर घर मे घुस कर पूरे परिवार के साथ किया मार पीट

कोसीर पुलिस के जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अधिनियम 1860 धारा 147,148,294,323,506(B)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया।

सारंगढ़:- कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरीदा में घर घुस कर छेड़छाड़ कर पूरे परिवार में मार पिट किया गया आपको बता दें महिला समेत छोटे बच्चों में भी लोहे के रॉड से मार पीट किया गया है महिला के सिर पर लोहे के रॉड से वार करने पर महिला की हालत गंभीर सारंगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया था महिला व 12 वर्षीय बच्ची के हालत में सुधार नही होने से जिला अस्पताल भेजा गया था फिर वही जिला अस्पताल से ग्राम बोरीदा लाया गया ,लेकिन मां ,बेटी के तबियत में सुधार नही आने पर प्रायवेट हॉस्पिटल माधोपाली में भर्ती किया गया।

क्या है पूरा मामला……

ग्राम पंचायत बोरिदा में 26.01.2022 को महिला शिवकुमारी पटेल दोपहर 3:30 में पानी टंकी के पास मछली धो रही थी तभी आरोपी हुलेश्वर पटेल पानी टंकी के पास आकर बुरी नजर व नियत से शिवकुमारी को ताड़ने लगा व शिवकुमारी की हाथ पकड़ के छेड़छाड़ लगा , इतना होते देख महिला चिल्लाने लगी तभी पास के खेत मे शिवकुमारी के देवर काम कर रहा था महिला की आवाज सुनकर लक्ष्मण पानी टंकी के पास पहुँच आरोपी हुलेश्वर पटेल को समझाने लगा , रात को 8बजे आरोपी हुलेश्वर पटेल , लोचन पटेल,दिनेश पटेल,धनाराम पटेल,सेतराम पटेल पढ़हु पटेल कमलेश्वर पटेल के द्वारा माँ बहन का गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दिए थे वही 27.01.2022 को सुबह अनुज पटेल के घर में घुस कर पूरे परिवार के साथ छेड़छाड़ कर ठंडा लात घुसे से मार पीट किये, जिससे महिला शिवकुमारी व 12 वर्षीय बच्ची तारीड़ी को काफी चोट आई जिसको सारंगढ़ उप श्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए 112 के द्वारा ले जाया गया।
जिसका शिकायत कोसीर थाना में दिया गया कोसीर पुलिस के जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अधिनियम 1860 धारा 147,148,294,323,506(B)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया। आपको बता दे छोटी धाराएं लगाने पर आरोपियों को जमानत मिल गई जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है जमानत पर आने से पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा है कि राजी नामा हो जाओ नही तो जान से मार दिया जाएगा ।।

वहीं छेड़छाड़ करने से धारा 354 लगाया जाता है लेकिन यहाँ कोसीर पुलिस के द्वारा 147,148,294, 323 ,506B लगा कर 354 के धारा को दबा दिया गया।

कहीं ऐसा तो नही कोसीर पुलिस के द्वारा मोटी रकम लेकर 354 की धारा को दबाया गया हो ?

या फिर छेड़छाड़ का धारा कोसीर पुलिस को पता नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *