छत्तीसगढ़दुर्ग

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति दुर्ग ने मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक के नाम बैकुंठपुर पत्रकार रविरंजन सिंह पर गलत एफआईआर के विरोध में ज्ञापन दुर्ग एसपी मीणा को दिया

पुलिस द्वारा किये फर्जी FIR व अत्याचार के खिलाफ पत्रकारों ने की DG और CM से न्याय की मांग पत्रकार के ऊपर कोरिया पुलिस द्वारा किये FIR उसके बाद किये अत्याचार के विरोध में CM और DG के नाम दुर्ग एस पी  श्री बद्री नारायण मीणा को सौपा ज्ञापन,कहा बिना जाँच किये किसी के ऊपर FIR दर्ज करना गलत है।  

दुर्ग । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा कोरिया के पत्रकार रविरंजन सिंह द्वेषपूर्ण तरीके से की गई एफआईआर का विरोध एवं कोरिया एस.पी.एवं पटना थानाप्रभारी को तत्काल हटाया जाए और पत्रकार पर हुई एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाये एवं गिरफ्तारी रोकी जाये।इस मांग को लेकर दुर्ग अखिल पत्रकार सुरक्षा समिति  के दुर्ग  जिला अध्यक्ष राकेश तम्बोली ने अपने सदस्यों के साथ दुर्ग एस पी श्री बद्री नारायण मीणा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मा.भूपेश बघेल और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जिनेजा के नाम ज्ञापन सौंपा । इस  दौरान दुर्ग जिला अध्यक्ष राकेश तम्बोली के साथ  शैलेन्द्र साहू,गोपाल निर्मलकर ,निशांत ,तारकेश्वर सोनी मौजूद थे ।
राकेश तम्बोली ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं डीजीपी छत्तीसगढ़ श्री जुनेजा जी विगत दिनों हमारे पत्रकार साथी रवि रंजन सिंह बैकुंठपुर के द्वारा सोशल मीडिया में वायरल चैट को लेकर एक लेख प्रकाशित किया गया था। जिसमें आपके विभाग के कई कर्मचारियों के नाम सामने आए थे? जिसके चलते पुलिस अधीक्षक बैकुंठपुर की शह पर थाना प्रभारी पटना के द्वारा बिना जांच पड़ताल किये पत्रकार रवि रंजन सिंह के ऊपर फर्जी मामला दर्ज कर दिया गया और उनके निकट जनों को एक अपराधी की भाँति बिना किसी सर्च वारंट के तथा बिना दूसरे जिले के लोकल पुलिस एवं परिवार जनों को सूचना दिए, सूरजपुर जिले से लाकर पटना थाने में मार पीट की गई,जिसमे एक महिला एवं १३ वर्ष के नाबालिग बच्चे को मानसिक एवं शारिरिक क्षति पहुंची है।अत:श्रीमान से अनुरोध है पत्रकार के ऊपर हुई गलत एफआईआर को तत्काल हटाया जाए,पत्रकार की गिरफ्तारी रोकी जाए एवं ऐसे पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को भी तत्काल हटाया जाये जो चौथे स्तभ्म का सम्मान नही करते है बल्कि उनसे द्वेष रखते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे है जिसका अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ घोर विरोध एवं निंदा करता है। नही हटाये जाने की दिशा में प्रदेश के हर जिले में धरना प्रदर्शन दे कर विरोध प्रकट किया जायेगा उसके बाद एक महाधरना रायपुर में किया जायेगा ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *