
आधारशिला विद्या मंदिर में विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया अटल टिकरिंग लैब का उद्घाटन
बिलासपुर-: आज आधारशिला विद्या मंदिर के लिए विशेष दिन रहा विद्यालय के किताब में नया अध्याय अटल टिंकरिंग लैब जुड़ गया अटल टिंकरिंग लैब से। बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के मकसद से नीति आयोग ने अटल इन्नोवेशन मिशन के तहत अटल टिंकरिंग लैब का देशभर में प्रयोग शुरू किया था। अब स्टूडेंट आईडिया बेस्ड विज्ञान को साकार कर सकेंगे। यहां स्टूडेंट को उनके आईडिया को वर्चुअल रूप देने के साथ उसे धरातल पर उतारने के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
दुनिया को अगर प्रगति के रास्ते पर लाना है तो स्कूल और कॉलेज में विज्ञान और तकनीक पढ़ाई जानी चाहिए. देश में बच्चों में नई सोच पैदा करने की जरूरत है. इसी मकसद से ‘अटल टिंकरिंग लैब’ योजना की शुरुआत की गई है. यह लैब योजना बच्चों में क्रिएटिविटी पैदा करेगी. विज्ञान और तकनीक में दिलचस्पी रखने वाले बच्चे इस लैब में अपनी क्रिएटिविटी को आजमाने की खुली छूट होगी.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आचार्य दिवाकर नाथ बाजपाई
अन्य अतिथि श्री प्रदीप सिंह असिस्टेंट रजिस्ट्रार विश्वविद्यालय , श्री एच एस होता विभागाध्यक्ष कंप्यूटर साइंस श्री धनंजय पांडे हेड इंचार्ज मल्टीपरपज स्कूल, श्री अभिषेक अवस्थी प्राचार्य गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज, प्राचार्या श्रीमती अर्चना शर्मा हाई सेकेंडरी स्कूल कोनी, प्राचार्या श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल सेंदरी, श्री विवेक जोगलेकर एकेडमिक तथा मोटिवेशनल स्पीकर, श्रीमती शुभदा जोगलेकर एकेडमिक,
श्री बाबा मार्केंडे एकेडिमिक की गरिमामयी उपस्थिति रही
छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कुलपति ने बताया कि संपूर्ण विश्व में भारतीय,यूनानी एवं यहूदी के ही दिमाग सबसे तेज होते हैं अटल टिंकरिंग लैब’ के जरिए स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी. 21वीं शताब्दी में तकनीक का बहुत अधिक उपयोग है ATL भारतीय छात्रों के बीच वैज्ञानिक स्वभाव, नवाचार, रचनात्मकता का वातावरण बनाने के लिए एक दृष्टिकोण है। यह नए भारत की दिशा में एक कदम है।
विद्यालय के चेयर मैन श्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश में बच्चों में नई सोच पैदा करने की जरूरत है. इसी मकसद से ‘अटल टिंकरिंग लैब’ योजना की शुरुआत की गई है. यह लैब योजना बच्चों में क्रिएटिविटी पैदा करेगी.
ये लैब सभी छात्रों का लैब है इन में कार्य करने वाले बच्चे ही इनके रखवाले और वे ही इसे आगे बढ़ा सकते हैं
विद्यालय के शैक्षणिक निर्देशक श्री एसके जना स्वामी ने कहा अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला की स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा कौशल प्रदान करना और उन्हें उस प्रौद्योगिकी तक पहुँच प्रदान करना है जो उन्हें समाधान प्रस्तुत करने में सक्षम बनाएगी। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जी आर मधुलिका ने कहानीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन, विशेषकर अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला के बल पर लाखों की संख्या में बाल अन्वेषकों को तैयार करने में मदद मिलेगी, जो युवा उद्यमियों के रूप में विकसित होंगे और भारत का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न विषय के क्रियाकलाप से अतिथियों को आकर्षित किया
इस लैब का लाभ विद्यालय के छात्र के साथ-साथ आसपास के स्कूल के छात्र भी ले सकते हैं
