छत्तीसगढ़बिलासपुर

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ ने भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर सार्वजनिक अवकाश घोषित की मांग उठाई।

बिलासपुर……..समाजसेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ ने भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट एस.एस.दुबे को एक ज्ञापन सौपा।
मँच के प्रदेश सँगठन सचिव पँ.सुदेश दुबे साथी ने बताया कि भगवान श्री विष्णु के छठवे अवतार भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष सुबह से ही पूजन,हवन एवँ शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। यदि इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाये तो सभी भक्त पूजा,हवन एवँ शोभायात्रा मे शामिल हो सकते है।
ज्ञापन सौपने प्रमुख रुप से प्रदेशाध्यक्ष .बी.के.पान्डेय,उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी,आदित्य त्रिपाठी,रमाशंकर शुक्ल,सुदेश दुबे साथी,अमित तिवारी प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,शास्वत तिवारी,गौरव शुक्ल,मनीष तिवारी,सँदीप
शुक्ल,अँकुश चौधरी द्विवेदी,सँकल्प तिवारी,प्राँजल तिवारी,आदित्य मिश्र,अमित मिश्र, विशाल बाजपेयी,अँशुल अवस्थी,अभिनव अवस्थी,अभिषेक मान्टो मिश्र शामिल रहे।

भवदीय
पँ.सुदेश दुबे साथी
प्रदेश सँगठन सचिव
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *