छत्तीसगढ़सारंगढ

राजीव खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुये पुष्पराज सिंह बरीहा

राजीव खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुये पुष्पराज सिंह बरीहा
डोंगरीपाली/कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राजीव खेल प्रतिभा सम्मान समारोह अग्रसेन भवन सारंगढ़ में रविवार को आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सारंगढ़ विधायक एवम उपाध्यक्ष अनु जाति विकास प्राधिककरण विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष अनु जाति आयोग पदमा घनश्याम मनहर ,अरुण मालाकार,एवम सभी जिला पंचायत सदस्य सभापति उपस्थित थे।खिलाड़ी पुष्पराज ने यह राजीव खेल प्रतिभा सम्मान पाकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हुऐ कहा कि आज मैं इंटरनेशनल खेल में रग्बी,एथलेटिक्स, शूटिंग के खेल खेला है मैं अपने जीवन मे खेल को ज्यादा महत्व दिया हमेशा से खेल में सक्रियता के साथ भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 02 मैच व 18 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर पर खेल खेला है।और मैं चाहता हूं कि आप सब प्रतिदिन दो मिनट दौड़ें।मेरे परिवार वालों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया।इस तरह आयोजन कर संचालक महोदय गोल्डी नायक जी को में बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं कि हमेशा खिलाड़ियों का मानमनोबल बढ़ाते रहें ताकि खिलाड़ी उत्सुक होकर आगे और खेलों में अपनी भूमिका निभायें और खेलों में भाग ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *