छत्तीसगढ़बिलासपुर

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के अवसर पर कार्य विस्तारक योजना के तहत आज भाजपा दक्षिण मंडल ने जनसपंर्क किया।

बिलासपुर -: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के अवसर पर कार्य विस्तारक योजना के तहत आज भाजपा दक्षिण मंडल के प्रदर्शनी नगर वार्ड नंबर 20 के बूथ क्रमांक 174 एवं वार्ड न . 21 इमलीपारा में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया तथा लोगों से काग्रेंस की भूपेश सरकार की नाकामियों के बारे में चर्चा की गई एवं पिछले 15 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्य के बारे में भी चर्चा की तथा वर्तमान में मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों से जनसंपर्क के दौरान बताया गया इस अवसर पर वार्ड 20 के भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी जी एवं वार्ड 21 में श्री प्रदीप शुक्ला जिला महामंत्री किसान मोर्चा विस्तारक प्रमुख के रूप में उपस्थित हुए ..इस जनसम्पर्क में भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष मोनू रजक एवं वार्ड 20 के प्रभारी ओंकार केसरवानी वार्ड संयोजक राजू साहू बूथ अध्यक्ष विकास एंथोनी , भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण मंडल महामंत्री ,अभिषेक राज ,साहिल कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री संजय चौहान, युवा मोर्चा बूथ अध्यक्ष नरेंद्र सप्रे, वार्ड 21से वार्ड सयोजक जगदीश साहू , चन्द्रिका साहू ,दाऊ शुक्ला , भाजपा दक्षिण मंडल महामंत्री अमित तिवारी युवा मोर्चा से अखिलेश यादव, उपस्थित थे