छत्तीसगढ़बिलासपुर

अटल श्रीवास्तव को मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा,प्रदेश में बिलासपुर का कद बड़ा ।

बिलासपुर-: छत्तीसगढ़ शासन ने आज दो नेताओ को केबिनेट मंत्री /राज्य मंत्री का दर्जा फ़िया राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के मान. अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव को केबिनेट मंत्री एवं मान, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया।


राज्य शासन के आदेश में राज्य शासन उक्त महानुभावों को केबिनेट मंत्री/ राज्य मंत्री दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान करता है। उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग / मण्डल का होगा।


बिलासपुर में नेताओ एवं आमजनता ने अटल श्रीवास्तव जी को बधाई दी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बिलासपुर जिले से दो लोगो को एक को केबिनेट एवं राज्य मंत्री का दर्जा दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *