
हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का त्यौहार ईद-ए- मिलादुन्नबी के जुलूस का यंग मोमीन सुन्नी कमेटी ने राहुल मुगल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।
ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
बिलासपुर-: हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का त्यौहार ईद-ए- मिलादुन्नबी रविवार को अकीदत के साथ मनाया गया और दोपहर 2 बजे शहर में जुलूस निकाल कर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।
आज बिलासपुर में हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया शहर की यंग मोमीन सुन्नी कमेटी ने राहुल मुगल के नेतृत्व में गांधी चौक में जोरदार जुलूस का स्वागत किया इसके अलावा अनेक समितियों ने भी जगह जगह जुलूस का स्वागत किया सैकड़ो की संख्या में मुसलमान भाइयों ने इस जुलूस में शामिल हुए,सत्यम चौक से जुलूस की शुरुआत दोपहर 2 बजे हुआ जो पुराना बस स्टैंड, शिव टाकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोलबाजार, सदर बाजार,होते हुए ईदगाह में समाप्त हुआ।

