छत्तीसगढ़बिलासपुर

राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका सारसर जी के द्वारा यूथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत:-शेरू असलम खान (शहर अध्यक्ष)

बिलासपुर्:- भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की सह प्रभारी प्रियंका सारसर जी के द्वारा बूथ जोड़ों यूथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत के लिए उनका बिलासपुर आगमन हुआ जिला शहर युवा कांग्रेस द्वारा माननीय प्रियंका सारसर जी का जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम द्वारा राजीव गांधी चौक में भव्य आतिशबाजी के साथ भारी संख्या में स्वागत किया गया एवं नेहरू चौक अपेक्स बैंक के पास प्रदेश महासचिव नीरज घोरे प्रदेश सचिव गोपाल दुबे प्रदेश सचिव ऋषि कश्यप प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी जिला शहर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मो अयाज़ एवं शांतनु मेश्राम द्वारा भव्य स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात कांग्रेस भवन मैं यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

आज की इस मीटिंग में पोस्टर लॉन्चिंग के बाद प्रियंका सारसर जि ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो का लक्ष्य लेकर एक बूथ में 5 सदस्यों की नियुक्ति की जानी है एवं आगामी होने वाली चुनाव हमें ऐसा करने से जमीनी स्तरीय की सहायता मिलेगी और हम फिर से छत्तीसगढ़ में एक बार कांग्रेस का परचम बुलंद करेंगे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए असलम शेर खान (शेरू) ने कहा की माननीय सह प्रभारी जी के द्वारा दिए गए निर्देश बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो मैं जल्द से जल्द एक बूथ में 5 लोगों की नियुक्ति कर दी जाएगी ताकि आगामी चुनाव की तैयारी की जा सके और फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार और ज्यादा मजबूती से बने आज की इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी सिबली मेराज खान प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी प्रदेश महासचिव भवेंद्र गंगोत्री प्रदेश महासचिव नीरज हो रहे प्रदेश सचिव गोपाल दुबे प्रदेश सचिव ऋषि कश्यप प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजू यादव अमित दुबे मो अयाज़ शांतनु मेश्राम मंजीत सोनी एवं समस्त प्रदेश जिला एवं शहर पदाधिकारी गण एवं साथी गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *