
शाला समिति के अध्यक्ष ज़हूर अली, मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।
बिलासपुर -: आज विश्व वृद्धजन दिवस के मौके पर स्वामिआत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल लिंगिहडीह में वरिष्टबुजर्ग ,स्कूल के बच्चो का दादा, दादी, नाना नानी, व पालको का श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया
इस मौके पर शाला समिति के अध्यक्ष ज़हूर अली, मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए ,शाला के प्रभारी अनामिका तिवारी जी, रंजना तिवारी जी देवेंद्र शर्मा जी, ऋचा तिवारी समस्त शिक्षाकाए ,बी एड की शिक्षकाए उपस्थित रहे l प्रारंभ में ज्युतीकल्स जलाकर
माँ सरस्वतीजी के छायाचित्र पर माला पहनाकर माँ सरस्वती जी की वंदना किये , उसके बाद वृद्जनो का सम्मान किया गया शिक्षकों के द्वारा l और स्कूल के बच्चो ने रंगारंग कार्यकर्म दिये l शाला समिति के अध्यक्ष ज़हूर अली ने अपने उध्बोधन कहा कि आज इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षको द्वारा उनके अभिभावकों का जो सम्मान किया गया हैं तो बच्चो का भी फ़र्ज़ बनता हैं कि घर जाते ही वो भी अपने अपने घर के बुजर्गो का सम्मान करें l और अगर ऐसा हुआ तो,वृद्धा आश्रम में ताला लग जायेगा ओर कोई भी संतान अपने बुर्जुगों को वृदाश्रम में छोड़कर नही आएगा और हमे सम्मान मात्र एक दिन नही करना है बल्कि पूरे जीवनभर हमे उनका सम्मान करना चाहिए l और के अंत मे स्कूल की शिक्षका रजनी तिवारी जी ने आभार व्यक्त किये l
