छत्तीसगढ़बिलासपुर

भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ।

बिलासपुर:- भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर, राजकिशोर नगर, बिलासपुर में संपन्न हुआ। भारतीय किसान संघ का अभ्यास वर्ग करने का अभिप्राय यह की किसान संघ के कार्यकर्ता किसान समाज में जाकर किसानों में मेरा गांव मेरा तीर्थ का भाव जगाकर ग्राम हित के माध्यम से राष्ट्रहित के लिए जनजागरण हेतु प्रेरित करने का कार्य करेंगे।

भारतीय किसान संघ का मानना है सर्वप्रथम राष्ट्रहित होना चाहिए। राष्ट्र के हित में ही हम सभी का हित है। इस अभ्यास वर्ग में भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री नवीन शेष ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से कहा किसान संघ की अपनी रीति नीति निर्धारित है हम गैर राजनैतिक संगठन है एवं हमारे आंदोलन अहिंसात्मक रहते हैं। किसान संघ रचनात्मक कार्य में भी आगे रहता है जैसे जैविक खेती करना, जल संरक्षण, वृक्षारोपण करना, स्वास्थ्य शिविर लगवाना ऐसे कार्य भी किये जाते हैं।

इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य एवम बीज आयाम के सह प्रमुख डॉ विशाल चंद्राकर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ता पर प्रकाश डाला। किसान संघ के एक कार्यकर्ता का समाज के लोगों के साथ बर्ताव, उसका रहन सहन का तौर तरिका आदि विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

अभ्यास वर्ग में ग्राम समिति का विषय संगठन मंत्री तुलाराम ने लिया। उन्होंने ग्राम समिति में करणीय कार्य जैसे अपने गांव को स्वच्छ रखना, वृक्षारोपण करना, जल संरक्षण के लिए सभी को जागरूक करना, ऐसी फसलें लेना जिनमें पानी कम लगे या जल का फसलों के अनुरूप उचित समायोजन करना, गांव के युवाओं को नशे से दूर रहने जागरूक करना, जैविक खेती कर गुणवत्ता युक्त अनाज पैदा करना आदि विषयों पर प्रकाश डाला।

भारतीय किसान संघ के आयामों के विषय लिए गए जैसे महिला, बीज, जल, बीमा-बैंक, युवा, जैविक, रोजगार, पशुपालन, गन्ना आदि आयामों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभ्यास वर्ग में बिलासपुर जिले सभी ब्लाकों के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम के समापन में आभार प्रदर्शन बिलासपुरजिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने किया संचालन सोनू तिवारी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू सिंह ,माधोसिंह , अनिल पटेल , लक्छमी सिन्हा, विक्रम सिंह ,वीना तिवारी , रामसेवक कुशवाहा , मनहरण साहू , राकेश भोसले ,महेश यादव ,राजेश बैगा आनंद ध्रुव , मणिशंकर कौशिक ,पाहरू साहू , कृष्णकुमार साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
धीरेंद्र दुबे
जिलाध्यक्ष
भा. कि. सं
जिला बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *