छत्तीसगढ़बिलासपुर

डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति


डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति
बिलासपुर, 29 नवम्बर 2023/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन के छानबीन के क्रम में एक सप्ताह में आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल एक आवेदिका ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।
डीईओ ने बताया कि तखतपुर विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उस्लापुर में भृत्य के पद पर कार्यरत स्व. श्री विमल कुमार आदिले के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती अमरौतिन बाई आदिले ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिवार में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे 7 दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
रचना/108/1384
–00–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *