छत्तीसगढ़बिलासपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित किया

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में दी गई योजनाओं की जानकारी
बिलासपुर, 27 दिसम्बर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती जमाबाई धनवाराम कोसले भी मौजूद थी।
शिविर में 3000 लोगों ने भाग लिया। उज्ज्वला योजना, स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के तहत सैकड़ो हितग्राहियों ने आवेदन फॉर्म भरा साथ ही कृषि विभाग पशुधन विभाग राजस्व विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पार्षद वंदना जनरल सहित मोहन डोरिया श्री मानिकपुरी, पार्षदगण श्री संदीप कौशिक, श्री देवव्रत साहू प्रसाद, श्री लक्ष्मी नवरंगा, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री विनय मिश्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत उपस्थित रहे।
रचना/107/1442
–00–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *