छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा मध्य मंडल द्वारा राशन दुकान के सामने धरना-: योगेश बोले वार्ड संयोजक

केंद्र की मदद को भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार कर राशन दुकानों के माध्यम से निशुल्क जनता तक नहीं पहुंचाने के विरोध में ।


बिलासपुर -: मध्य मंडल भाजपा बिलासपुर द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कोरोना कोविड-19 से हो रही परेशानी को देखते हुए हर व्यक्ति 5 किलो चावल केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को मुहैया कराया गया।केंद्र की मदद को भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार कर राशन दुकानों के माध्यम से निशुल्क जनता तक नहीं पहुंचाया अपितु चावल का गबन कर लिया। इस कृत्य के विरोध में मध्य मंडल भाजपा द्वारा आज मंडल के विभिन्न राशन दुकानों के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा निशुल्क भेजी गई हर व्यक्ति 5 किलो चावल को जनता तक जल्द से जल्द पहुंचाने की मांग की।
आज के इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी (अनु.जाति मोर्चा) के जिला महामंत्री एवं मध्य मंडल वार्ड क्रमांक 40 दयालबंद के वार्ड संयोजक श्रीमान योगेश बोले जी ,पूर्व पार्षद एवं वर्तमान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमान रोशन राही जी, , अनुसूचित जनजाति के पूर्व मंडलाध्यक्ष श्री मनोज राही जी, जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमान छेदी कश्यप जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री मान विनोद सोनकर जी, श्रीमान विश्वकर्मा जी , वार्ड नं0 40 के बूथ अध्यक्ष श्री मान प्रशांत घोरे जी, श्रीमान रवि गुप्ता जी ,श्रीमान मुन्ना कश्यप जी , सोनू वर्मा जी सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *