छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता के तहत न्योता भोज कार्यक्रम सिलहदा स्कूल में।


सिलदहा स्कूल में न्योता भोज कार्यक्रम

जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी,बच्चो को परोसा अपने हाथों से भोजन

बिलासपुर/9 मार्च 2024
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता के तहत न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन कोटा विकाखंड के सिलदहा माध्यमिक स्कूल किया गया

l न्योता भोज में स्कूली बच्चो ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत माध्य. विद्यालय सिलदहा में आयोजित न्योता भोज में बच्चों को दाल ,चावल,खीर, पूड़ी, सलाद, चटनी और फल परोसा गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, श्री तम्बोली सहित शिक्षकगण , विद्यालय के प्रधानपाठक और जनप्रतिनिधियों ने नन्हें बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाया साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट न्योता भोज का आनंद भी लिया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानपाठक एस.के.छत्रवाणी की सुपुत्री रजनी छत्रवाणी के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी ओर से आयोजित था। विकासखंड सहायक शिक्षा अधिकारी श्री नवनीत तंबोली ने इस अवसर पर मौजूद थे उन्होंने कहा कि न्योता भोज में पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं गर्म भोजन मिलने से बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से पुष्ट होंगे। इस योजना के तहत लोगों और संगठनों से विशेष मौके जैसे राष्ट्रीय पर्व, त्योहार, जन्मदिन या विवाह वर्षगांठ के मौके पर स्कूली बच्चों को भोजन कराने की अपील की गई है।

इस न्योता भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नवनीत तंबोली ,ग्राम सरपंच श्री पुरुषोत्तम बिरको, उप सरपंच श्री बिरसवा राम बिरको , श्रीमति अनिता बिरको ,शाला प्रबंधन समिति के श्रीमति भुवनेश्वरी श्यामले, श्रीमति सरजू , विद्यालय के प्रधान पाठक श्री शिव कुमार छत्रवाणी , शिक्षकगण श्री राजेंद्र गंधर्व , श्री सुरेश राज , श्री राजेश्वर गहवई,कुमारी नीतू श्यामले, श्रीमति करुणा श्यामले,श्री चंद्रकांत मांडवा , श्री हरीश जायसवाल, शैक्षिक समन्वयक श्री विजय सोनी, रमेश साहू, श्री भागीरथी श्यामले ,पत्रकार श्री महेश सूर्यवंशी,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अपील पर पूरे प्रदेश में यह अभियान चल रहा है। जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने भी जिले वासियों से विशेष अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *