छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर में चना मुर्रा की तरह बढ़ते ई रिक्शा,इनके लिए कोई नियम कानून नही?

*पहले शहर के व्यस्तम मार्गो में रिक्शा से परेशानी हुआ करती थी अब उसकी जगह ई रिक्शा वालो ने ले ली*।

*ई रिक्शा इस कदर बढ़ रहे हैं जिनका कोई नियम फॉलो नही कर रहा आर टी ओ एवम पुलिस को करनी चाहिए कार्यवाही?*


(गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर:- जिस स्पीड से शहर बढ़ रहा है उसी प्रकार ई रिक्शा की भी बाढ़ सी आ गई है जो बिना नियम कानून के शहर की सड़को में दौड़ रहे हैं आप शहर के व्यस्त मार्गो में यदि बाइक से भी चल गए तो आधे से ज्यादा ई रिक्शा जाम लगाए आपको मिल जाएंगे।

ई रिक्शा इस कदर शहर में बढ़ रहे जिसका कोई माई बाप नही यदिकोई अपराध में ई रिक्शा वाला शामिल हैं तो उसे पकड़ा ही नही जा सकता क्योंकि कई ई रिक्शा में नम्बर तक नही है और उसे न तो पुलिस पकड़ रही हैं और न ही आर टी ओ वाले,बढ़ते शहर में अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है वही इस प्रकार बिना नम्बर वाले ई रिक्शा आपको शहर की सड़को में धड़ल्ले से दिखाई दे जायेंगे ।

शहर में ई रिक्शा वालो का संघ है लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार का ई रिक्शा को नंबर नही दिया हुआ है? और न ही संघ के नियम बहुत से ई रिक्शा वाले मानते हैं ऐसे कई रिक्शा दिख जायेंगे जिस पर नंबर प्लेट तक नही या संघ का दिया हुआ नंबर भी नही जिस प्रकार आटो संघ वालो ने वो चाहे पेट्रोल हो या डीजल दोनो ने नियम बनाया है जो भी शहर में चलाएगा उसे संघ की सदस्यता लेने होगी और उसे एक नंबर मिलेगा और उसे अपने आटो में लिखना पड़ेगा जिससे उसकी पूरी जानकारी संघ के माध्यम से पुलिस या जिसे भी जानकारी चाहिए मिल जायेगी लेकिन ई रिक्शा पर ऐसा कोई नंबर नही जिससे उसकी जानकारी मिल पाए।

यातायात पुलिस की निष्क्रियता के चलते ई रिक्शा बेलगाम है जिसकी वजह से आज शहर का ही चौक चौराहा जाम की स्थिति में है जिसे कार्यवाही करने की आवश्यकता हैं नही तो शहर में यही स्थिति बनी रहेगी और हो सकता हैं अपराध में भी बढ़ोतरी होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *