छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस सरकार बनते ही महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार के महिलाओं को मिलेगा 1 लाख रुपए

कांग्रेस सरकार बनते ही महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार के महिलाओं को मिलेगा 1 लाख रुपए

सारंगढ़/ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 5 गारंटी की घोषणा की है जिसमे महिलाओं के लिये महालक्ष्मी न्याय योजना के तहत सभी गरीब महिलाओं को प्रति माह 8 हजार 333 रुपये देने की वादा किया है। जिसमे देश के महिलाओ की आर्थिक मजबूत करने की काम होगी। कांग्रेस नेत्री बसंती बाघे ने बताया कि कांग्रेस ईमानदार पार्टी है और वादा को अच्छे से निभाते हैं। छत्तीसगढ़ के तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सभी वादा पूरा किया है कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने 1 लाख रु देने की घोषणा पत्र जारी कर महिलाओं की सम्मान बढ़ाया हैं। बाघे ने बताया कि महिला ही घर का राशन व घर चलाने की काम करते हैं महालक्ष्मी न्याय योजना के तहत प्रति वर्ष 1 लाख रुपए मिलने के बाद घर की खर्चा आसानी से वहन होगी और इसी पैसे से अपने बच्चे की अच्छे से पढ़ाई भी करा सकते हैं। महालक्षमी योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। रायगढ़ लोकसभा अनुसूचित जनजाति बहुल्य क्षेत्र होने के कारण अधिकांश गरीब तपके के लोग निवास करते हैं। रायगढ़ ,सारंगढ़, लैलूंगा, धरमजयगढ़, खरसिया, कुनकुरी,पत्थलगांव, जशपुर क्षेत्र के महिलाओं को अधिकांश महालक्ष्मी योजना की लाभ मिलेगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की सम्मान करते हैं और रायगढ़ लोकसभा सीट से डॉ मेनका देवी सिंह को चुनाव मैदान में उतार कर साबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *