छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिजली कि समस्या से वार्ड कि जनता परेशान, दिन में कई मर्तबा बंद हो रही :- राजेश मिश्रा

बिजली कटौती से वार्ड की जनता परेशान – राजेश


पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा पत्र के माध्यम से कलेक्टर महोदय से मांग की है की
बिलासपुर वार्ड क्रमांक 21 एवं 22 मसनगंज आजाद नगर सरजू बगीचा एवं इमलीपारा पुलिस लाइन की जनता इस बिजली कटौती से काफी परेशान हो चुकी है दिन में 10 बार बिजली बंद चालू हो रही है इस भीषण गर्मी में बच्चे महिलाएं तथा वृद्ध जन काफी परेशान है क्योंकि इस वार्ड में वृद्ध आश्रम भी है दिन में कई बार लाइट जाने पर बिजली ऑफिस में शिकायत करना ही छोड़ दिए हैं विद्युत मंडल ऑफिस में फोन करो तो फोन तक नहीं उठाया करते एक-दो घंटे बाद यदि कोई व्यक्ति शिकायत करता है तो ऑफिस वाले कहते हैं उस वार्ड से कोई शिकायत नहीं आई है आप पहले व्यक्ति हो जो शिकायत कर रहे हो चलो देखते हैं ऐसा कहकर टाल देते हैं
जिलाधीश महोदय से निवेदन है कि ऐसे विद्युत मंडल ऑफिस की जांच करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की कृपा करें जिससे जनता राहत की सांस ले सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *