
लाला लाजपत राय खपरगंज स्कुल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया :- राजेश मिश्रा (पूर्व पार्षद )
बिलासपुर :- लाला लाजपत राय खपरगंज स्कुल बिलासपुर में दिनांक 27/06/2024 को शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया श्रीकांत चतुर्वेदी प्रधान पाठक प्राथमिक द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शहजादी कुरैशी, पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, श्रीकांत सहारे एवं संस्था के प्राचार्य भूपेन्द्र शर्मा ने नवप्रवेशी बच्चों को अक्षत तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्कूल में सभी बच्चों का स्वागत व सम्मान किया। इस कार्यक्रम में पालग गण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शहजादी कुरैशी ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बोर्ड परीक्षा के टाप टेन सूची में स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के बोर्ड परीक्षा के परिणाम की प्रसंशा करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाऐ दिया। पूर्व पार्षद श्रीकांत सहारें ने भी बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर भूपेन्द्र शर्मा ने नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप इक्कीसवी शदी के विकास के साथ जिले के मिशन 90 प्लस (शैक्षिक गुणवत्ता योजना) के लख्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र सिन्हा प्रधान पाठक मिडिल इस अवसर पर विद्वालय के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहें ।
