
बिलासपुर :-अरपा अर्पण महाअभियान के पौधारोपण महायज्ञ के अंतर्गत “एक पेड मॉ अरपा के नाम “ का आयोजन आज किया गया जिसमें चार सौ पौधों का रोपण कृषी महाविद्यालय से लेकर बिलासाताल तक सड़क डिवाईडर व सड़क के दोनों किनारों पर पौधारोपण किया गया । पौधारोपण का आरंभ अरपा मैया के पूजा अर्चना कर आरंभ हुआ । बारिश होते में भी सबमे उत्साह दिख रहा था । पौधारोपण में अरपा अर्पण महाअभियान परिवार के सदस्यो के साथ बिलासपुर के गणमान्य नागरिक, एन एस एस के विद्यार्थी, सिम्स कॉलेज के प्रोफ़ेसर, कृषी महाविद्यालय के छात्र- छात्रायें , सॉईंस कॉलेज के छात्र छात्रों व विभिन्न संगठनों के सदस्यो के साथ जपाईगो की टीम उपस्थित रहे ।

