छत्तीसगढ़बिलासपुर

कलेक्टर अवनीश शरण ने किया नशा मुक्ति केन्द्र का अवलोकन


कलेक्टर अवनीश शरण ने किया नशा मुक्ति केन्द्र का अवलोकन


बिलासपुर, 8 अक्टूबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर से लगे ग्राम लोखण्डी स्थित शुद्धि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। निजी क्षेत्र की संस्था सहयोगी मित्र मण्डल द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। करीब 120 नशेड़ियों का फिलहाल इसमें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ संस्था का अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। शराब के अलावा, गांजा, चरस, ड्रग्स आदि नशों के गिरफ्त में आ चुके लोग यहां सशुल्क इलाज पा रहे हैं।
कलेक्टर ने इन नशेड़ियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। उन्हें इतनी कम उम्र में कैसे नशे की लत लग गई, इसकी कहानी जानी। यहां दी जा रही इलाज पद्धति की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने समझाइश देते हुए कहा कि नशापान गलत चीज है। अपराध को इससे बढ़ावा मिलता है। पीढ़िया बरबाद होती हैं। खुद के अलावा परिवार भी संकट में आ जाता है। जो गलती हुई, उसे भूल जाएं। यहां से जाने के बाद नशे को हाथ न लगाएं और एक सुखद एवं सकारात्मक जीवन की नये सिरे से शुरूआत करें। उन्होंने इन नशेड़ियों से नशा बेचने वाले लोगों की सुराग भी ली। उन्होंने रसोई घर का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू, संचालक नशा मुक्ति केन्द्र श्री राजीव तिवारी, परीविक्षा अधिकारी सरस्वती रामेंश्री उपस्थित थे।
पटेल/71/1703
–00–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *