छत्तीसगढ़बिलासपुर

तखतपुर में चल रहा अवैध गैस रिफ़लिंग का खेल खादय विभाग सो रहा?

तखतपुर में चल रहा अवैध गैस रिफ़लिंग एवं चोरी के डीजल का खेल खादय विभाग सो रहा?

खाद्य विभाग को है किसी बढ़ी घटना का इंतजार उसके बाद करेगी कार्यवाही?

तखतपुर:- इन दिनों तखतपुर में जोर शोर से चल रहा घरेलू सिलेंडर के रिफिलिंग और चोरी के डीजल बेचने का अवैध कारोबार?

विगत दिनों अवैध रूप से रिफ़लिंग की  एक घटना बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में घट चुकी है गौरतलब है कि बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र की एक दुकान में गैस सहित किचन के समान सुधारे जाने का कार्य किया जाता था और इसी आड़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भी कार्य किया जाता है । गैस रिफिलिंग के चपेट में आकर नाबालिग घायल होगया था

* तखतपुर शहर में जगह जगह हो रही है अवैध रिफिलिंग और डीजल चोरी का कार्य… जिम्मेदारों को ध्यान नहीं..*

तखतपुर इस समय तेजी से बढ़ता जा रहा है जहाँ शासन से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है लेकिन खाद्य विभाग ऐसा विभाग है जो आंख मुंदे हुए किसी बढ़ी घटना होने के इंतजार में बैठा हुआ है तखतपुर में कई जगहों पर अवैध रिफिलिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है। घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध रिफिलिंग का कार्य किया जाता है किचन केयर के साथ साथ जनरल स्टोर इस तरह से गैस सिलेंडर में रिफिलिंग कर ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है,इस रिफिलिंग में बढ़ी दुर्घटना होने का अंदेशा हमेसा बना रहता है लेकिन दुकानदार रिस्क ले कर इस कार्य को खुले आम कर रहें है वही खाद्य विभाग जिन्हे समय समय पर जाँच करनी चाहिए लेकिन उन्हें लगता है इससे कोई लेना देना नहीं और न ही किसी भी प्रकार की जाँच करते नजर आते है जिसके चलते यह अवैध करोबार फलफुल रहा है?

इसी तरह चोरी का डीजल भी खूब बिक रहा है जिसे बाहर से लाकर अवैध रूप से बेचा भी जा रहा है,
इस तरह के अवैध कारोबार को खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी न हो ऐसा हो नहीं सकता लेकिन इसे रोकने की कोशिश नहीं की जा रही जिससे कही न कही विभाग को कटघेरे में खड़ा करताहै?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *