छत्तीसगढ़बिलासपुर

हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील :- अमित रॉय

30 मार्च रविवार पुलिस ग्राउंड से शाम 4बजे शोभायात्रा निकलेगी

पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर सत्यम चौक, अग्रसेन चौक,तारबहार चौक, गांधी चौक,गोल बाजार,सदर बाजार, सिम्स चौक , संतोष भुवन चौक, देवकीनंदन चौक मुख्य मार्ग होते हुए तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती के साथ संपन्न होगी।

*(गोविन्द शर्मा भारत)*

बिलासपुर :- 2015 अंग्रेजी कैलेंडर व हिंदी पंचांग विक्रम संवत २०७१ हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति का गठन हुआ और यह निर्णय लिया गया था कि हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के द्वारा विक्रम संवत २०७२ का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा तब से लेकर आज जब एक मील का पत्थर स्थापित हो गया है.
एकरूपता का संदेश देते हुए यह शोभायात्रा अपने ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं एक जगह से निकलकर एक ही मार्ग से होते हुए एक ही स्थान पर प्रभु के चरणों में समर्पित होते हुए यह शोभायात्रा अपने एकादशी वर्ष में प्रवेश कर रही है इस शोभा यात्रा का नेतृत्व ना कोई व्यक्ति विशेष कर रहा है बल्कि बिलासपुर की जनता या कहे तो बिलासपुर के हर धर्म प्रेमी का यह आयोजन है आज जब हम एकादशी ११ वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तो इसका किसी भी प्रकार में कोई परिवर्तन नहीं आया है ना की प्रचार प्रसार में न की स्टीकर या संदेश में ना की यात्रा के मार्ग में ना की शोभा यात्रा के प्रारंभ स्थल और समापन स्थल पर आप सभी धर्म प्रेमियों को पुनः:इस बात का स्मरण करते हुए कि यह हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत करने वाला प्रसंग है, विक्रम संवत २०८२ में निकलने वाली शोभायात्रा जो कि पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर सत्यम चौक, अग्रसेन चौक,तारबहार चौक, गांधी चौक,गोल बाजार,सदर बाजार, सिम्स चौक , संतोष भुवन चौक, देवकीनंदन चौक मुख्य मार्ग होते हुए तिलक नगर स्थित हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती के साथ संपन्न होगी। हम सभी शोभायात्रा के साक्षी बने और पुण्य प्राप्ति के भागीदारी बने।
इस आशय और विश्वास के साथ की बिलासपुर धारा के समस्त धर्म प्रेमी इस शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे सभी को शोभायात्रा में सम्मिलित होने का विनम्र निवेदन प्रेषित है

विनीत – हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति बिलासपुर (छ. ग )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *