छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रधानमंत्री के नाम बिलासपुर की जनता की अपील बिलासा एयरपोर्ट को विकसित करें :- महेश दुबे (टाटा )

पिछले 4वर्षो से बिलासपुर की जनता एयरपोर्ट को लेकर संघर्ष कर रही हैं

300 करोड़ एवं सेना की 300 एकड़ भूमि को बिलासा एयरपोर्ट को देकर विकसित किया जा सकता हैं

बिलासपुर :- माननीय प्रधानमंत्री जी स्वागत वंदन अभिनंदन के साथ क्षेत्रीय जनमानस की आपसे कुछ अपेक्षाएं हैं!बिलासपुर में विकास के नाम पर विनाश का आमंत्रण
थर्मल पावर के मेगा वाट बढ़ने से नहीं होगा विकास विकास होगा पूर्ण विकसित एयरपोर्ट से महानगरों की सीधी उड़ान से बिलासा दाई एयरपोर्ट के अस्मिता अस्तित्व की लड़ी जा रही लड़ाई को संज्ञान में ले माननीय प्रधानमंत्री जी स्थानी जनप्रतिनिधियों ने पिछले 5 वर्षों से जारी इस संघर्ष के लिए जिसमें 400 से ज्यादा संगठनों ने अपनी भागीदारी निभाई है शायद आपके संज्ञान में लाया नहीं होगा नहीं तो आपकी सोच तो हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करें की रही है!
देश के पिछड़े राज्यों में एक छत्तीसगढ़ राज्य का अत्यंत पिछड़ा हुआ जिला बिलासपुर जो विकास की दौड़ में कोसों दूर तक नजर नहीं आता है विकास के नाम पर एनटीपीसी जैसे बड़े छोटे पावर प्लांटों स्पंज आयरन एवं कोल वासरी ही दिखाई देती है जो स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार का रोजगार उपलब्ध नहीं करती वर्न क्षेत्र के तापमान पर लगातार बढ़ोतरी प्रदूषित वातावरण के साथ-साथ पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न करती है,”बेतहाशा गर्मी दूषित वातावरण के हकदार हम तो क्यों ना घरेलू बिजली मुक्त” में मिले हमें!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *