छत्तीसगढ़बिलासपुर

परिजात में ग्राम विकास कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ :- अमित चतुर्वेदी

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम रोजगार जैविक खेती मृदा संरक्षण गौ सरक्षण पर्यावरण सुधार वृक्षारोपण एवं ग्राम विकास केअन्य आयामो पर कार्य

बिलासपुर :- सुबह 10से 4 बजे तक गजानन मंदिर परिजात कॉलोनी बिलासपुर में ग्राम विकास की कार्यशाला श्री देवेंद्र जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती शुलभा ताई उपस्थिति रही कार्यशाला में ग्राम विकास से राष्ट्र विकास पर चर्चा हुई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम रोजगार जैविक खेती मृदा संरक्षण गौ सरक्षण पर्यावरण सुधार वृक्षारोपण एवं ग्राम विकास केअन्य आयामो पर कार्य है इस अवसर पर श्री देवेंद्र जी ने अपने विचार रखते हुए युवाओं एवं बच्चों को अपने पर्यावरण से जुड़कर पर्यावरण के संरक्षण पर कार्य करने का आह्वान किया.।

इस अवसर पर श्री यश मिश्रा के द्वारा ऑर्गेनिक खेती के विषय पर चर्चा करते हुए किसान का बीज किस की खाद के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं रासायनिक पदार्थों को दुष्परिणाम पर जानकारी दी श्री राजेश जी ने गौ माता के संबंध में अपने अनुभव साझा किया जिस इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक गौ माता के महत्व को बताया एवं गौ सरक्षण पर बल दिया ,श्रीमती सुलभा ताई ने पंचगव्य के संबंध में जानकारी दी ,ममता पशु आहार के संचालक श्री पटेल जी ने पशु आहार के संबंध में जानकारी दी जिससे उत्तम गुणवत्ता वाले पशु आहार का निर्माण करना एवं पशुधन के विकास पर जानकारी दी, कार्यक्रम के अंत में श्री राजकुमार सचदेव जी माननीय संघ चालक द्वारा समाज सुधार एवं ग्रामीण विकास के संबंध में जानकारी देकर इस कार्य में गति लाने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन अमित चतुर्वेदी जी ने एवं आभार प्रदर्शन हिमाचल साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *