छत्तीसगढ़बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल की बैठक में आने वाले विधानसभा एवं उपचुनाव पर हुई चर्चा-: राजेश मिश्रा

बिलासपुर-: भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कर्बला बिलासपुर में रखी गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मध्य मंडल के संगठन प्रभारी राजेश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अरुणा दीक्षित पूर्व पार्षद बबलू पमनानी महामंत्री श्रीकांत सहारे मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर मनीष शुक्ला तथा वीरेंद्र चौधरी मंच पर उपस्थित थे सबसे पहले सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ के द्वारा स्वागत किया गया मध्य मंडल के अध्यक्ष अरविंद बोलर के द्वारा समस्त कार्यक्रम की जानकारी दी गई श्रीमती अरुणा दीक्षित के द्वारा शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई तत्पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में राजेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में आने वाले विधानसभा चुनाव तथा उप चुनाव के संबंध में बूथ स्तर पर करोना वैक्सीन आईटी सेल के संबंध में विधिवत जानकारी दी जो इस प्रकार है
1-जिलेवार संगठनात्मक सत्यापन- दिनांक 1 दिसम्बर से 5 दिसम्बर 2021 तक।
2-विधानसभावार शक्ति केन्द्र प्रभारी,सयोंजक, सहसयोंजक कि बैठक- दिनांक 5 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2021 तक।
3-सरल पोर्टल- डाटा एंट्री 25 दिसम्बर 2021 तक पूर्ण करना।
4-प्रशिक्षण- जिला प्रशिक्षण 15 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2021 तक।
5-सशक्त मण्डल/पन्ना प्रमुख- मंडल में सक्रिय बुथ समिति 25 दिसम्बर 2021 तक एवं पन्ना प्रमुख गठन 6 अप्रैल2022 तक।
6-दिप कमल- पुनः प्रकाशन 25 दिसम्बर 2021 से।
7-मोर्चा की सयुंक्त प्रदेश कार्यसमिति-19 दिसम्बर 2021 को।
8-सुशासन दिवस-25 दिसम्बर 2021 को बूथ स्तर पर।
9-हर घर डबल डोज- मण्डल में नियुक्त भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवक अपने अपने कार्य क्षेत्र में जाकर सभी को दोनों डोज लग जाय सुनिश्चित करें।
10-अमृत महोत्सव-आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव पर मंडल की कार्ययोजना कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीकांत सहारे के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष आनंद तिवारी सूरज धर दीवान शरद गुप्ता प्रमोद शुक्ला युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष तिवारी महामंत्री आशीष मिश्रा पूर्व पार्षद अतुल बापते महिला मोर्चा महामंत्री स्वाति गुप्ता नुसरत जहां राहुल कश्यप बलराम हरियाणवी शरद गुप्ता राजू खान रामेश्वर अवी साहू प्रमोद शुक्ला विक्रम गुलहरे ओंकार नाथ बोले नितेश रामानी रविमोह सचिन सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे