छत्तीसगढ़बिलासपुर

लिंगियाडीह स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया -: ज़हूर अली शाला समिति अध्यक्ष

बिलासपुर -: राज्यस्तरीय सास्कृंतिक स्पर्धा मे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम लिंगियाडीह के छात्र छात्राओ का चयन।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम द्वारा आयोजित अंतर शालेय सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेजेस लिंगियाडीह के बच्चों नेअपने प्राचार्य एम के मिश्रा एवं शिक्षिकाओं
रंजना तिवारी ,संगीता तिवारी ,अनुपमा शर्मा ,कुमकुम झा, दिव्या यादव ,दीपा बपन्ना के मार्गदर्शन में विभिन्न
विधाओं में जैसे सामूहिक नृत्य में आशिमा साहू एवं साथी, एकल नृत्य में इशिका कुरैशी ,एकल गायन में वंश तिवारी ,एकल वादन में ऋषभ सिंह ठाकुर एवं नाटक में आयुष लालवानी एवं साथी ने शाला का नाम रोशन किया तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जो कि महारानी लक्ष्मीबाई शाला एवं बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 4-12 -2021 को आयोजित की गई थी जिसमें भाग लेकर स्वामी आत्मानंद लिंगियाडीह के बच्चो ने 4 विधाओं सामूहिक नृत्य ,एकल गायन ,एकल नृत्य और वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला एवं शिक्षकों को गौरवान्वित किया ।आगे तृतीय चरण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायपुर में आयोजित होगी जिसके लिए पार्षद विजय केसरवानी जी एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष जहूर अली जी ने बच्चों एवं शाला परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *