छत्तीसगढ़बिलासपुर

लिंगियाडीह लोयला स्कूल रोड पर अटल बाजार बना नशा खोरी का अड्डा ।

लिंगियाडीह लोयला स्कूल रोड पर अटल बाजार बना नशा खोरी का अड्डा ।

पुलिस को है सब जानकारी लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति?

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पार्षद विजय केशरवानी ने इसे गम्भीरता से लिया है जल्द ही नशा करने वालो पर पुलिस कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे।

बिलासपुर -: लिंगियाडीह ग्राम पंचायत अब नगर निगम का वार्ड बन गया है लेकिन अभी सुविधा विहीन लिंगियाडीह नशा के साथ अपराधियों का अड्डा वनता जा रहा है जिसके चलते आमनागरिक परेशान हो रहा है ।
लोयला स्कूल रोड पर स्थित अटल बाजार जिसे लिंगियाडीह ग्राम पंचायत ने गरीबी रेखा वालो को सब्जी बाजार के लिये बनाया गया था उसी अटल बाजार में अब खाली पड़ी दुकानों पर आए दिन नशा करते युवाओं को देखा जा सकता है जिसके चलते आसपास रहने वाले निवासियों को काफी दिक्कतों को समाना करना पड़ रहा है कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है इस सब की जानकारी सरकंडा पुलिस को है जानकारी लेकिन पुलिस की कार्यवाही जीरो साबित हो रही है जबकि बिलासपुर संभागीय पुलिस महानिरीक्षक श्री डांगी ने सख्त आदेश दिया हुआ है कि अपराधियों और नशा का कारोबार करने वालो पर सभी थाना प्रभारी सख्त कार्यवाही की करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *