छत्तीसगढ़बिलासपुर

महाशिवरात्रि महोत्सव में महाकाल पाठ के साथ भजन संध्या का आयोजन रेल्वे क्षेत्र में -:संजय मुरारका


महाकाल सेना महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए है तैय्यार ।बिलासपुर-: महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर दिनांक २८/०३/२२ दिन सोमवार को महाकाल सेना रेल्वे परिक्षेत्र द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के पूर्व भजन संध्या की तैय्यारी पूरी कर ली है आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक तामेश कश्यप ने बताया यह समिति का शानदार पाँचवा वर्ष है जिसमें क्रमशः गरिमा स्वर्णा दिवाकर,दुकालु यादव,लक्ष्मी दुबे,शहनाज़ अख़्तर व इस वर्ष किशन भगत, मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा फ़ेम गायिका पूजा गोल्हानी व नंदू ताम्रकार रेल्वे परिक्षेत्र स्तिथ महाकाल सेना मैदान में संध्या ७ बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे । भजन संध्या की अगली सुबह महाशिवरात्रि के दिन अटूट भंडारा का भी आयोजन है जिसकी भी तैयारी पूरी कर ली गयी है ।इस महोत्सव के लिए किसी भी प्रकार की पास की व्यवस्था नहीं है यह पूरी तरह निशुल्क है । साथ ही आगन्तुक अतिथियों से कोविड निर्देशो का पालन करने का निवेदन भी श्री तामेश ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *