छत्तीसगढ़बिलासपुर

अमीन मुगल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाये गये।

रायपुर/बिलासपुर-: बिलासपुर शहर प्रतिष्ठित व्यापारी अमीन मुगल को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाया गया । अमीन मुगल ने बताया कि माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी जी के बिलासपुर प्रवास पर पहले चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी हितों पर चर्चा कर बैठक ली पश्चात बिलासपुर के नव निर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने का संदेश दिया । प्रदेशाध्यक्ष के दौरे से बिलासपुर कॉग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ में नई ऊर्जा प्राप्त हुई।सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त कर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *