छत्तीसगढ़बिलासपुर

क्राँतिवीर पँ.चन्द्रशेखर आजाद की 116 वीँ जयँती पर निःशुल्क निबँध प्रतियोगिता का आयोजन एवँ वृक्षारोपण 23 जुलाई को -: कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़


बिलासपुर……..समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विप्र गौरव क्राँतिवीर पँ.चन्द्रशेखर आजाद की 116 वीँ जयँती पर निःशुल्क निबँध प्रतियोगिता का आयोजन एवँ वृक्षारोपण किया जा रहा है।
मँच के प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि 23 जुलाई को आजाद जी की 116 वीँ जयँती पर मँच द्वारा प्रतिवर्षानुसार आजाद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाएंगे,मँच द्वारा निर्माणाधीन आशीर्वाद भवन मे अँचल के प्रथम भगवान श्रीपरशुरामजी मँदिर परिसर लोखँडी मे वृक्षारोपण होगा एवँ निःशुल्क निबँध प्रतियोगिता हिन्दी और अँग्रेजी माध्यम पूर्वमाध्यमिक एवँ उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों के लिये 24 जुलाई रविवार को शाम 4 बजे प्रदेश कार्यालय बिलासपुर प्रकाशन परिसर मध्यनगरीय चौक बिलासपुर मे आयोजित की जायेगी। प्रथम ,द्वितीय एवँ तृतीय पुरस्कार विजेताओ को पुरस्कृत किया जावेगा।
भवदीय
पँ. सुदेश दुबे साथी
प्रदेश सँगठन सचिव
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच
छत्तीसगढ़

🙏प्रकाशनार्थ🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *