छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस के 75 वे अमृत महोत्सव पर भारत माता की भव्य
महाआरती देवकीनंदन चौक पर हुई ।

स्वतंत्रता दिवस के 75 वे अमृत महोत्सव पर देवकीनंदन चौक पर भारतमाता की भव्य महा आरती का आयोजन रखा गया इस अवसर पर मां भारती भारत माता की प्रतिमा को माल्यार्पण कर मां भारती की आरती वैदिक मंत्रों द्वारा आरती की गई ।।

मां भारती राष्ट्र जागरण मंच पिछले 5 वर्षों से हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी को आरती कर रहा है ।।।

वैदिक मंत्रों से प्रथम पूजा व भारतमाता की आरती व पुष्पांजलि साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य गीत अरपा पैरी के धार व राष्ट्रीय गीत के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।।

बिलासपुर-: 15 अगस्त को इस महाआरती पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ॐ माखीजा जी एवं रश्मि बुधिया जी साकेत जी सहित मां भारती राष्ट्र जागरण मंच के कार्यकर्ता विपुल शर्मा गोपाल कृष्ण शत्रुघन यादव रवि ताम्रकार शिवांश पांडे ठाकुर राम सिंह मुकेश सिंह करण गोयल आदर्श शर्मा सीताराम अनिमेष सोनी नवनीत शर्मा,पुष्पदन्त शर्मा,विकास शर्मा,हरषु शर्मा, आदि कार्यकताओं ने आरती की व प्रसाद वितरण किया गया ।। भारतमाता की भव्य आरती के इस आयोजन में लोगो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व साथ ही पुरे भारत की मंगल की कामना की ।।।

विनीत माँ भारती राष्ट्र जागरण मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *