छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ शासन का हड़ताल से वापस आने वाले कर्मचारियों, अधिकारीयो के लिए पत्र जारी हुआ।

जो अधिकारी,कर्मचारी हड़ताल से वापस काम पर आना।चाहते है उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

हड़ताल से वापस आने वाले अधिकारी, कर्मचारी यदि 1,2 सितम्बर को ड्यूटी ज्वाइन करते है तो उनका अवकाश वेतन भी दिया जाए

रायपुर-: छत्तीसगढ़ ने समस्त विभागों को पत्र जारी करते हुए कहा कि शासन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि अनिश्चित कालीन हडताल में शामिल कई अधिकारी / कर्मचारी हड़ताल से वापस आना चाहते है। ऐसे अधिकारी / कर्मचारी को कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

2/ हडताल में शामिल अधिकारी / कर्मचारी यदि दिनाक 01 सितंबर या 02 सितंबर 2022 को अपने कार्य पर उपस्थित होते हैं तो उनके हडताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए उनका वेतन भुगतान किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *