छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजयुमो उत्तर मंडल सरकंडा ने किया प्रदेश कांग्रेस सरकार का पुतला दहन-: महर्षि बाजपेयी

बिलासपुर-:भाजयुमो उत्तर मंडल सरकंडा ने किया प्रदेश कांग्रेस सरकार का पुतला दहन
बढ़ रहे अपराधों पर रोक नही लगाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश भाजयुमो नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निर्देशानुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के मार्गदर्शन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार का कपिल नगर चौक सरकंडा में पुतला दहन किया । भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तबसे छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है प्रतिदिन हत्या ,लूटपाट ,बलात्कार , चाकूबाजी जैसे अपराध हो रहे है पर प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार इस पर मौन बैठी हुई है ।

इसके विरोध में आज प्रदेश के सारे मंडलो में प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करके प्रदेश कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी जा रही है कि अगर जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे जघन्य अपराधों पर अंकुश नही लगता तो युवा मोर्चा इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी ।
आज के पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिनव पाठक, केतन सिंह,सिद्धार्थ शुक्ला, अभिषेक चौबे, विवेक ताम्रकार, सुनील साहू,विश्वजीत ताम्रकार, अंचल दुबे, अभिषेक तिवारी, मनीष कौशिक, संस्कार सोनी,रवि सिंह, अशोक राजपूत, तुषार साव, सागर यादव, शौर्य सराफ, मोनू जायसवाल,अनमोल तिवारी, अनीश तिवारी,विवेक शास्त्री, विकास जाधव, हर्षित दुबे,दिव्यांशु सेन,आयुष कश्यप, आयुष मंथनपुरवार सहित बडी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।