छत्तीसगढ़बिलासपुर

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल करेंगे दल बदलू नेता लक्ष्मी भार्गव का पार्टी नेतृत्व से शिकायत

युवा कांग्रेस अध्यक्ष मस्तुरी करेंगे लक्ष्मी भार्गव को पार्टी से निष्कासित करने की शिकायत

रूपचंद रॉय की रिपोर्ट मस्तुरी

मस्तूरी ACC कंपनी द्वारा जनसुनवाई में कांग्रेसियों के द्वारा फुल विरोध करने के बाद जनसुनवाई रद्द हो गई थी जिसको जनसुनवाई पुनः कराने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव द्वारा अपने ही पार्टी के लोगों को असामाजिक तत्व बताते हुए कलेक्टर से जनसुनवाई पुनः कराने आवेदन दिए हैं जो मस्तूरी विधानसभा में अभी कांग्रेस पार्टी में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है ।जहां एक ओर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी अपने पक्ष रखकर उन्हें और उनके सोच को गलत साबित कर रहा है ।ऐसे में भला युवा कांग्रेस कैसे शांत बैठता युवा कांग्रेस मस्तूरी विधानसभा के अध्यक्ष सुनील पटेल ने बात रखी है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव के खिलाफ पार्टी आलाकमान को उचित कार्रवाई करनी चाहिए जो अपने ही पार्टी के लोगों के ऊपर अपशब्द का प्रयोग करता है ।ऐसे लोगों को तत्काल पार्टी से निष्कासित करना चाहिए कहते हुऐ जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव को निष्कासित करने के लिए पत्र लिखने की बात कहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *