
बिलासपुर:- भाजयुमो अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल की सुरक्षा निधि में बेतहाशा मूल्य वृद्धि की है । जिससे नागरिको को आर्थिक समस्याएं हो रही है । इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा द्वारा कल 21-11-22 सोमवार दोपहर 1 बजे सीपत चौक सरकंडा में छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की सुरक्षा निधि में हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ नुक्कड़ सभा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा
उक्त कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओ को उपस्थित रहने का आग्रह किया है ।।
