छत्तीसगढ़बिलासपुर

पँ.बी.के.पान्डेय प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित किये गये :- कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़


बिलासपुर:- समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ का त्रिवार्षिक चुनाव प्रदेश कार्यालय बिलासपुर प्रकाशन परिसर मध्यनगरीय चौक बिलासपुर मे सँपन्न हुआ।
जिसमे सर्व सम्मति से पँ.बी.के.पान्डेय प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित किये गये।
पँ.सुदेश दुबे साथी ने बताया कि प्रति तीन वर्ष मे मँच का पारदर्शी सँगठन चुनाव होता है ।
चुनाव अधिकारी पँ.एल.के.दीक्षित ने चुनाव सँपन्न करवाया । सहायक चुनाव अधिकारी सँकल्प तिवारी,मनीष तिवारी एवँ सँदीप शुक्ल रहे।
रायपुर कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पँ. अरूण शुक्ल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पँ. बी.के. पान्डेय को बधाई देते हुए कहा कि मँच की समाजसेवा की गतिविधियों से पूरे प्रदेश मे उत्साह का सँचार होता है । रायपुर के सहसचिव पँ.रज्जन अग्निहोत्री ने अपने उद्बोधन मे मँच के सदस्यों की प्रशँसा करते हुए कहा कि मँच के सदस्यों की एकजुटता ही मँच की ताकत है ।
पँ.सँजय तिवारी ने मँच द्वारा दस वर्षो से नियमित प्रकाशित मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक के सफल सँचालन हेतु सभी सदस्यों सहित पँ.बी.के पान्डेय का आभार माना।
आभार प्रदर्शन अमित तिवारी ने किया।
इस अवसर पर रायपुर,कोरबा, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बैकुंठपुर,बस्तर, तखतपुर,मुँगेली एवँ बिलासपुर के प्रतिनिधि शामिल रहे।
पँ.अरुण शुक्ल,रज्जन अग्निहोत्री करूणाशँकर अवस्थी, शशिप्रकाश मिश्र,मनीष तिवारी,अविनाश पान्डेय,जितेन्द्र पान्डेय,शास्वत तिवारी,बसँत बाजपेयी,गोपाल तिवारी,आदित्य दीक्षित, सँतोष मिश्र,उमेश तिवारी,अनूप पान्डेय,महेश प्रसाद तिवारी,एल. के.पान्डेय,सुरेन्द्र तिवारी, योगेश मिश्र विशाल बाजपेयी,आदित्य मिश्र सहित बडी सँख्या मे सदस्य शामिल रहे ।

भवदीय
पँ.सुदेश दुबे.साथी
प्रदेश प्रवक्ता
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *