छत्तीसगढ़बिलासपुर

माता शाकम्भरी जयंती के शुभ अवसर पर कलश यात्रा के साथ पूजन,कीर्तन के साथ उत्सव मनाया:-अमित तिवारी (भाजपा नेता)

बिलासपुर:-/माता शाकम्भरी जयंती के शुभ अवसर पर मरार पटेल समाज के द्वारा  छेर छेरा शाकम्भरी पर्व पर मगर पारा बजरंग पंचायत मंदिर के पास समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई एवम हर्षोल्लास के साथ समाज के वरिष्ठ जनो के द्वारा विधिवत पूजन और कीर्तन के साथ उत्सव मनाया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद एवम प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अरुण साव जी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री छेदी पटेल जी तथा जिला सचिव श्याम कार्तिक पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शिव पटेल जी, मनीष पटेल जी, प्रशांत पटेल जी  विशेष रूप से मंच पर उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम मगर पारा मे लगातार 35 वर्षो से किया जा रहा है। कलश यात्रा माता शाकम्भरी जी की पूजा अर्चना के अलावा इस वर्ष विशेष रूप से आम जनों को अतिथियों व समाज के पदाधिकारियों द्वारा एक क्विंटल साग सब्जीयो का वितरण किया गया ।इस कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा के अमित तिवारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में नारायण पटेल, जोगी पटेल ,कन्हैया पटेल , अध्यक्ष जुगल अग्रवाल,नारायण गोस्वामी, बलि पटेल , लल्ला यादव ,सुशील पटेल एवम महिला संगठन से सरोज पटेल ऋतु पटेल लक्ष्मी पटेल ,मीना गोस्वामी ,सत्यजीत भौमिक,मनीष गुप्ता,राकेश पटेल,जगदीश साव,ऋषि उपाध्याय,महेंद्र जैसवाल, देवेश खत्री,साहिल कश्यप,और बड़ी मात्रा मे मरार पटेल समाज के लोग एवम महिलाए उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *