छत्तीसगढ़दिल्लीबिलासपुर

अशोक राजवाल बने SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर जताया आभार

अशोक राजवाल बने SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर जताया आभार

नई दिल्ली:

नव-नियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (SC) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी SC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार से औपचारिक मुलाकात की। नवीन दायित्व मिलने पर राजवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

​मुलाकात के दौरान अशोक राजवाल ने संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्येय सामाजिक न्याय, समानता और शोषित वर्ग के सम्मान की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाना है।

सामाजिक न्याय की लड़ाई को मिलेगी नई धार

पार्टी नेतृत्व को आश्वस्त करते हुए अशोक राजवाल ने कहा, “जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देशभर में जो सामाजिक न्याय की अलख जगाई जा रही है, उसमें हम पूरी ताकत से योगदान देंगे। बहुजन समाज के हक, अधिकार और सम्मान की आवाज को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।”

उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे धरातल पर जाकर संगठन को एकजुट करेंगे और SC विभाग के कैडर को नया विस्तार देकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी राजवाल को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में डटकर काम करने का आह्वान किया।