छत्तीसगढ़बिलासपुर

7 छग बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं थल सेना चयन शिविर का आयोजन:- डॉ आशीष शर्मा

एनसीसी के छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से लगभग 500 केडीट्स प्रतिभागीता शामिल हुए।

एनसीसी कैंप में कैडेट्स को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

बिलासपुर:- 7 छग बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एवं थल सेना चयन शिविर का आयोजन स्थाननीय कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। उक्त कैंप में कैंप कमांडेंट कर्नल अमिताभ श्रीवास्तव कमान अधिकारी 7 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल संजीव कुमार राय प्रशासनिक अधिकारी है।इस कैंप के दौरान एनसीसी के छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से लगभग 500 केडीट्स प्रतिभागीता कर रहे हैं उक्त कैंप में कैडेट्स को आर्मी प्रशिक्षण पीटी ड्रिल वेपन ट्रेनिंग ऑब्स्टकल ट्रेनिंग मेप रीडिग के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है ।इसी तारतम्य में एनसीसी कैडेट्स को स्थानीय यातायात सेल के प्रशिक्षकों द्वारा यातायात प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर बिलासपुर यातायात प्रभारी डीएसपी संजय कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे एवं टीम जिसमें जावेद खान ,रोशन कुमार शामिल थे के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षण के दौरान सभी महाविद्यालय एवं विद्यालयों के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा के साथ के साथ रंजू शर्मा रविराज ऑडीले रोशनी पांडे बिजॉय करमाकर दिव्या ध्रुव संजीव सिंह एनसीसी के छात्र-छात्रा कैडेट्स के साथ-साथ एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर रंजीत सिंह सूबेदार गुरमेज सूबेदार अवतार सिंह , रवि , बीएचएम आशीष कोल्हापुरे कुलदीप एवं अन्य पी आई स्टाफ उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान सभी को ना केवल यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई बल्कि यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलवाई गई कार्यक्रम में अतिथियों का एनसीसी कैप पहना कर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *