छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुधवारी व्यापारी संघ एवम पंजाबी समाज द्वारा अमर अग्रवाल के जिले की सबसे बड़ी जीत पर मिठाई बांटी एवम फटाका फोड़ा गया।

बिलासपुर जिले से भाजपा ने 4सीटो पर जीत दर्ज की।

अमर अग्रवाल की बिलासपुर जिले की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई ।

बिलासपुर:- बिलासपुर से भाजपा ने अमर अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया था बिलासपुर की जनता ने उन्हें अपना नेता चुन लिया और बिलासपुर जिले की सबसे बड़ी जीत हासिल की आपको बता दे अमर अग्रवाल इससे पहले कभी इतने वोट से नही जीते लेकिन इस बार 5 साल का कांग्रेस का कार्यकाल को देखने के बाद जनता ने भाजपा को लाने का मन बना लिया था और पूरे प्रदेश में भाजपा ने एतहासीक जीत दर्ज की जिसमे बिलासपुर से अमर अग्रवाल 28809 वोट से जीत दर्ज कर एक नया रिकार्ड बनाया जिसकी खुशी बिलासपुर में चारो ओर मनाई जा रही हैं बिलासपुर रेलवे में बुधवारी बाजार व्यापारी संघ एवम पंजाबी समाज ने अमर अग्रवाल के जीत की खुशी में पूरे बाजार में मिठाई बांटी एवम फटाखा फोड़ कर अपनी खुशी जाहिर की ।इस जीत की खुशी में बुधवारी बाजार के अधिकांश व्यापारी एवम पंजाबी समाज के लोग शामिल हुए शामिल होने वालो में अध्यक्ष चंद्र प्रकाश छाबडा,राकेश अग्रवाल,संजय सलूजा,संजय गुप्ता,बलजीत सिंह छाबडा ,नितिन छाबडा,जसबीर गांधी, अमन होरा,बाबू गुप्ता,राम मक्कड़ आदि समाजसेवी,व्यापारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *