
तेलीपारा रोड दरबाज लाज के पास पीपल पेड़ घर की दीवाल में गिरा।
भाजपा नेता मोनू रजक ने विधायक अमर को सुचना दी जिस पर तुरंत कार्यावही की गईं।
(गोविंद शर्मा की रिपोर्ट )
बिलासपुर :- बरसात का मौसम और गली मोहल्लो में असुविधा ही असुविधा जहाँ महापौर को सफाई से लेकर बूढ़े हो चुके पेड़ो की काट छांट करने का समय नहीं वही विधायक अमर अग्रवाल आम नागरिक की समस्याओ को तुरंत हल करने के लिए आगे ऐसा ही एक कार्य आज बिलासपुर के तेलीपारा में देखने को मिला।
पानी गिरते में दरबार लाज स्थित बड़ा पीपल का पेड़ गिरकर घरों की दीवाल से लटक गया जिसको देखते ही तत्काल मोहल्ले वासियों ने एवं भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू रजक ने शहर के विधायक श्री अमर अग्रवाल को सूचना दिया गया जिसमे विधायक ने तुरंत इस पर तत्काल बिजली विभाग एवं नगर निगम की टीम को मौके पर भेजा ताकि किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो सके ।
पेड़ काटने वाले टीम ने अपने सूझ बूझ से पेड़ को काटकर के सुरक्षित पेड़ को मोहल्ले वासियों के सहयोग से हटाया गया इसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है मोहल्ले वासियों ने यहां के विधायक माननीय श्री अमर अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया की तुरंत तुरंत रविवार होते हुए भी कार्य तेजी के साथ हो पाया।

