
बिलासपुर -: बिलासपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत! आज अपने अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी जी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल,पूर्व महापौर डमरू बेहरा जी का बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया !मोर्चा अध्यक्षों ने पार्टी को मजबूत करने एवं नगरीय निकाय चुनावों में सफलता हेतु मार्गदर्शन दिया,इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद गोयल,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषि केसरी, पार्षद उमेश चंद्र कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय मुरारका,जिला किसान मोर्चा मीडिया संयोजक जयेश तिवारी, मंगल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति सदस्य विकास एंथोनी, सनी केसरी, आलिंद तिवारी, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे!
